महासमुन्द

अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना
07-May-2026 4:29 PM
अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 मई। श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत  बुधवार को महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विधायक कार्यालय से श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया। 

इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों से कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिनके दर्शन का पुण्य लाभ हमारे राज्य के लोगों को भी मिल रहा है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है।

 इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर,नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा नेता गोविंद ठाकुर, राजेंद्र चंद्राकर, अरविंद प्रहरे, हनीश बग्गा, माखन पटेल, पप्पू ठाकुर, सुनैना ठाकुर, शरद मराठा, पीयूष साहू सहित अन्य उपस्थित थें।


अन्य पोस्ट