महासमुन्द
मुढ़ेना में गायत्री महायज्ञ
07-May-2026 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ंंंमहासमुंद, 7 मई। विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञापीठ मुढ़ेना में बुधवार को एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह आयोजन कल 8 मई तक अनवरत जानी रहेगा। विधि-विधान के साथ सिर पर तांबे और मिट्टी के कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने घरों के सामने सुंदर रंगेली बना पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। महायज्ञ की पूर्णाहूति के समय 7 मई की शाम 5 बजे हजारों दीयों की रोशनी के बीच अलौकिक दीप महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे