महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 मई। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के जिला परियोजना अधिकारी कमल नारायण चन्द्राकर के 30 अप्रैल को शिक्षकीय जीवन में अर्धवार्षिकी पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर जिला पंचायत सभाकक्ष महासमुंद में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद हेमन्त नंदनवार के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर उन्होंने श्री चन्द्राकर को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर सम्पा बोस, तारिका कुंजाम, जागेश्वर सिन्हा, ईश्वर चन्द्राकर, अशोक चन्द्राकर, मनोज सिन्हा, मनोज सोनी, कलीराम मधुकर, सरजू दीवान, प्रनीत शर्मा, मयंक दुबे, धनेश यादव, रामकुमार कमार, योगेश ध्रुव, विकास साहू, केशव साहू सहित जिला पंचायत के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।