महासमुन्द

लोकेश दीवान बने आदिवासी कांग्रेस के महासमुंद जिलाध्यक्ष
06-May-2026 4:39 PM
लोकेश दीवान बने आदिवासी कांग्रेस के महासमुंद जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 6 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस में संगठन की मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में लोकेश दीवान को महासमुंद जिले की कमान सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

अपनी नियुक्ति के पश्चात लोकेश दीवान ने शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ विशेष रूप से महासमुंद के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव से मुलाकात कर श्री दीवान ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरूँगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन में हम जिले में आदिवासी समाज के हितों की रक्षा और कांग्रेस की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि लोकेश दीवान एक ऊर्जावान और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी सक्रियता से जिले में आदिवासी कांग्रेस का आधार और मजबूत होगा। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और विश्वास है कि वे समाज व पार्टी हित में बेहतरीन कार्य करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से देवनाथ साहू, खेमराज सिन्हा, राजू चंद्राकर और एडिसन ठाकुर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट