महासमुन्द
कार्यकर्ताओं ने मिठाई व झालमुड़ी बांटकर मनाई खुशी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 5 मई। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में हुई प्रचण्ड जीत के बाद पिथौरा के बस स्टैंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी की गई और मिठाई व झालमुड़ी बांटकर खुशी व्यक्त की गई।
सोमवार शाम विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद भाजपा नेता विक्की सलूजा, सीताराम सिन्हा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के साथ कार्यकर्ता बस स्टैंड में एकत्र हुए।
बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की बम्पर जीत से स्थानीय कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक झालमुड़ी ठेला बुला कर खुद ही झालमुड़ी बना कर राहगीरों एवं कार्यकर्ताओं को बाँट कर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। मौके पर कुलदीप अग्रवाल द्वारा झालमुड़ी वितरित की गई, जबकि व्यापारी संघ अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने रसगुल्ला बांटा। इस दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र तिवारी, विक्की सलूजा, सीताराम सिन्हा, नरेश सिंघल, जतिन ठक्कर, प्रियरंजन, गोपाल शर्मा, राजा खनूजा, कुलजीत आजमानी, संजय गोयल, वेदप्रकाश गोयल, राजा शुक्ला, पार्षद भीमा रौतिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


