महासमुन्द
महासमुंद, 5 मई। जिला भाजपा अध्यक्ष येत राम साहू ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंओर विकास की नई इबारत लिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक बदलाव के लिए पश्चिम बंगाल की जनता ने मतदान किया है।
उन्होंने अन्य दलों की तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए श्री साहू ने कहा कि यह जनता की अटूट विश्वास का प्रतिफल है। जनता ने सच्चे अर्थों में लोकतंत्र की स्थापना वहां की है। विकास, प्रगति,स्थिरता और शांति के लिए अपना वोट डाला। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है।
पश्चिम बंगाल में जनता ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह भाजपा की नहीं अपितु जनता के विश्वास की जीत है।


