महासमुन्द

नशे में सो रहे व्यक्ति की चेन-मोबाइल पार
04-May-2026 4:11 PM
नशे में सो रहे व्यक्ति की  चेन-मोबाइल पार

महासमुंद, 4 मई। शराब के नशे में सो रहे एक व्यक्ति की जेब से चोरों ने मोबाइल,नगदी रकम और गले में पहनी सोने की चेन पार कर दी। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी पिटियाझर नया मंडी में शराब पीने के लिए बैठा था। शराब के नशे में वह वहीं जमीन पर सो गया। दोपहर करीब 12 बजे उसने देखा कि उसकी जेब और गले से कीमती सामान गायब है। चोरी के सामान में गले में पहनी हुई 13 ग्राम वजनी सोने की चेन 19 हजार 200 रुपए,मोबाइल फोन टच स्क्रीन 15 हजार और नगदी रकम 300 कुल लगभग 34 हजार 500 पार कर लिया गया।


अन्य पोस्ट