महासमुन्द
महासमुंद, 3 मई। महासमुंद जिले के थाना बसना, पटेवा व पिथौरा पुलिस ने 6 ठिकानों पर रेड मारकर 65 लीटर अवैध महुआ शराब व 30.420 लीटर अंग्रेजी शराब कुल 95.420 लीटर अवैध शराब बरामद कर 8 आरोपियों को गिरफतार किया है। घटना में प्रयुक्त वाहन सहित 60 प्रकरण मिलाकर कुल 05 लाख 32 हजार की संपत्ति बरामद की गई है।
पहले प्रकरण में थाना बसना पुलिस टीम ने ग्राम गढफ़ुलझर में घेराबंदी कर रामबाई महिलांगे उम्र 38 निवासी गढ़ फुलझर पकड़ा और उनके कब्जे से 15 लीटर अवैध हाथ भ_ी महुआ शराब बरामद की गई।
दूसरे प्रकरण में बसना नगर के वार्ड नं.01 में कार्रवाई करते हुए रज्जू गेंड्रे को 15 लीटर, तीसरे मामले में ग्राम गढफ़ुलझर के कृष्ण महिलांगे उम्र 32 साल को 15 लीटर, प्रकरण क्रमांक में एक कार में सवार तीन व्यक्ति हरदीप सिंह रैना, निवासी वार्ड नंबर 08 सरायपाली, गोविंद मिश्रा उम्र 58 निवासी सोहेला, मकरध्वज कोडाकू उम्र 48 निवासी लिमगांव सरायपाली 27 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर खेल मैदान पिथौरा में लोकनाथ जलक्षत्री उम्र 50 साल वार्ड 08 बस्तपारा के कब्जे से कुल 3420 एमएल कीमती 1880 रुपए को जप्त कर विवेचना में लिया गया है।


