महासमुन्द

बैंक से राशि निकालकर घर जा रहे किसान को मदद का झांसा दे 92 हजार की लूट
01-May-2026 5:27 PM
बैंक से राशि निकालकर घर जा रहे किसान को मदद का झांसा दे 92 हजार की लूट

पुलिस सीसी फुटेज खंगाल रही

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1मई। बैंक से राशि निकालकर घर जा रहे एक किसान को मदद का झांसा देकर लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पता चला है कि अज्ञात बाइक सवार ने किसान को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी पर बैठाया और सूनसान जगह ले जाकर डरा-धमकाकर उससे 92 हजार रुपए छीनकर फरार हो गया।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारए खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम घुंचापाली निवासी हिरावन लाल पटेल खेती-किसानी का काम करता है। पुलिस को बयान में उन्होने बताया है कि वह 24 अप्रैल को रकम निकालने वह जिला सहकारी बैंक बागबाहरा रकम निकालने आया था। उसने बैंक से 500-500 रुपए के दो बंडल में कुल 92 हजार रुपए निकाले और गाव के ही निवासी यादराम की बाइक पर बैठकर सुनार दुकान तक पहुंचा।

खल्लारी थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक सुनार दुकान में सोने-चांदी के रेट पता करने के बाद प्रार्थी हिरावन लाल पैदल ही बस स्टैंड की ओर निकल गया। बस का समय न होने के कारण वह पैदल ही आगे बढ़ रहा था। तभी रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर आया। आरोपी ने अपना मुंह कपड़े से ढंंंंंंंंका हुआ था। उसने ंंंंंंंंंंंकिसान को घर छोडऩे की बात कही। जिस पर भरोसा करके हिरावन लाल उसकी बाइक में बैठ गया।

अज्ञात बाइक चालक उसे पुराने मण्डी के पास एक सूनसान जगह पर ले गया और वहां उससे रुपयों की मांग करने लगा। डर के मारे किसान ने जैसे ही जेब में रखे नोटों के बंडल अपने हाथ में लिया, आरोपी उनके हाथ से कुल 92 हजार रुपए झपटकर वहां से फरार हो गया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 304-2 के तहत मामला दर्ज किया है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।


अन्य पोस्ट