महासमुन्द

लिव इन में रह रही आंबा कार्यकर्ता से मारपीट, मामला दर्ज
29-Apr-2026 3:24 PM
लिव इन में रह रही आंबा कार्यकर्ता से मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद, 29 अप्रैल। महासमुंद जिले के थाना सरायपाली क्षेत्र के ग्राम माधोपाली की निवासी रिन्दू महानंद, जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, ने अभय जायसवाल के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, आवेदिका ने अपने आवेदन में बताया है कि वह पिछले लगभग दो वर्षों से अभय जायसवाल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थी और दोनों पति-पत्नी के रूप में  साथ रह रहे थे। इस दौरान एक बेटी का जन्म भी हुआ है।

आवेदिका के अनुसार, वर्तमान में अभय जायसवाल द्वारा उसे स्वीकार करने से इंकार किए जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। उसने आरोप लगाया है कि 25 अप्रैल को अभय जायसवाल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना सरायपाली पुलिस ने आवेदिका के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2) एवं 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी।


अन्य पोस्ट