महासमुन्द

बसना के सिद्धेश्वर शिव मंदिर में रुद्रपूजा व सत्संग
28-Apr-2026 7:15 PM
बसना के सिद्धेश्वर शिव मंदिर में रुद्रपूजा व सत्संग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बसना, 28 अप्रैल। बसना के  सिद्धेश्वर शिव मंदिर परिसर में रुद्रपूजा, रुद्राभिषेक और सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

आयोजन के दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति के दर्शन कराए गए और वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन-कीर्तन भी आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देते हैं।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने कहा कि राजनीति के साथ धर्म और संस्कृति का यह सामंजस्य समाज में नई चेतना और समृद्धि का संचार करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी आयोजन को सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से जुड़े कुछ ऐतिहासिक एवं वैज्ञानिक दावे भी प्रस्तुत किए गए। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र वैज्ञानिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।


अन्य पोस्ट