महासमुन्द

राजसात 117 वाहनों की नीलामी
28-Apr-2026 7:04 PM
राजसात 117 वाहनों की नीलामी

महासमुंद, 28 अप्रैल। महासमुंद जिले के थानों में विभिन्न अपराधों में राजसात 117 वाहनों की नीलामी की गई है। वर्ष 2015 से 2024 तक की अवधि में जिले के विभिन्न थानों में जप्त 108 दो पहिया वाहन व 9 चार पहिया वाहन शामिल हैं। इनमें आबकारी एक्ट के 106 एवं एनडीपीएस एक्ट के 11 राजसात वाहन शामिल हैं। नीलामी से प्राप्त 4 लाख 53 हजार रुपए नियमानुसार राजस्व के खाते में जमा किया गया। शासन के गाइड लाइन के अनुरूप नीलामी प्रकिया पूरी की गयी। बरामद 117 वाहनों की विधिवत नीलामी कार्रवाई पुलिस लाईन परसदा महासमुंद में की गई। वाहनों की नीलामी गठित टीम के सदस्यों द्वारा नियमानुसार  किया गया। जिससे कुल 04 लाख 53 हजार रुपए का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ। इस कार्रवाई में रवि साहू अपर कलेक्टर महासमुंद, एस. देवांगन एसडीओ विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग महासमुंद,आर के ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद एवं दीप्ति कश्यप रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र महासमुंद की उपस्थिति में नियमानुसार किया गया है।


अन्य पोस्ट