महासमुन्द
चिंगरौद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु
27-Apr-2026 4:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 अप्रैल। ग्राम पंचायत चिंगरौद में चिंगरौद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ जनपद महासमुंद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने किया। बतौर मुख्य अतिथि हुलसी चन्द्राकर ने खिलाडिय़ों से कहा कि ऐसे ग्रामीण स्तरीय आयोजनों से ही देश को बेहतरीन खेल प्रतिभाएं मिलती हैं, जो आगे चलकर क्षेत्र का नाम रोशन करती हैं। कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि ने फ ीता काटकर किया। उन्होंने मैदान में उतरकर सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत चिंगरौद के सरपंच छेरकु जलक्षत्री, उपसरपंच छन्नू सिन्हा, विभिन्न वार्डों के पंचगण, नारद ध्रुव, उत्तरा जलक्षत्री सहित सैकड़ों की तादात में ग्रामीण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे