महासमुन्द
वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 अप्रैल। वनमण्डल महासमुंद,परिक्षेत्र महासमुंद, परि वृत्त सिरपुर, परिसर सिरपुर सेनकपाट में 26 अप्रैल को एक हाथी ने रबी फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।
वन विभाग ने जानकारी दी है कि हाथी ने मकान को नुकसान नहीं पहुंचाया है और जनहानि भी नहीं हुई है। इस दंतैल हाथी ने शनिवार की रात कक्ष क्रमांक 3,4,5 के जंगल से होते हुए सिरपुर रोड को पार कर ग्राम सेनकपाट के खेत से वापस हो कर फिर सिरपुर रोड को पार कर कक्ष क्रमांक 5,4,3 के जंगल में प्रवेश किया है।
उक्त हाथी का समाचार लिखते वक्त लोकेशन कक्ष क्रमांक 5,4,3 के जंगल में था और वह जंगल में विचरण कर रहा था।
वन विभाग ने ग्राम सिरपुर, सेनकपाट, खमतराई, रायकेरा, मरौद, अमलोर, सुकुलबाय, केशलडीह, खड़सा, फुसेराडीह,लहंगर, मोहकम के ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से सतर्क किया है।