महासमुन्द

सीएचसी पिथौरा में ‘संडे सेवा’, स्वल्पाहार वितरण
26-Apr-2026 7:05 PM
सीएचसी पिथौरा में ‘संडे सेवा’, स्वल्पाहार वितरण

पिथौरा, 26 अप्रैल। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ‘संडे सेवा’ के अंतर्गत इस रविवार स्वर्गीय जानकी दास की स्मृति में उनके बेटे राम अवतार अग्रवाल द्वारा मरीजों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शंकर अग्रवाल (पूर्व प्रदेश मंत्री, भाजपा), आशीष शर्मा (मंडल अध्यक्ष, पिथौरा), प्रीतराम सूर्ये (सह कोषाध्यक्ष, जिला महासमुंद), वेद प्रकाश गोयल (जिला संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ), नरेश सिंघल (पूर्व मंडल अध्यक्ष, पिथौरा), रविंदर अजमानी (विधायक प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग) और रैदास गोयल (जिला कार्य समिति सदस्य, आर्थिक प्रकोष्ठ) उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट