महासमुन्द

लूट: दो गिरफ्तार
23-Apr-2026 10:01 PM
लूट: दो गिरफ्तार

महासमुंद, 23 अप्रैल। बसना थाना क्षेत्र में दर्ज एक लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राकेश सहिस निवासी वार्ड नं. 1 सरायपाली ने 21 अप्रैल को थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल को वह भंवरपुर में एक कार्यक्रम से लौटते समय गढ़पटनी रोड पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। प्रार्थी के अनुसार, आरोपियों ने पैसे की मांग की और मना करने पर उसके साथ मारपीट कर कथित रूप से 500 रुपये नगद, चांदी की चेन और एक पावर बैंक ले गए।

पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर आकाश पीटर (33 वर्ष) और मनीष सोनवानी (19 वर्ष), दोनों निवासी बसना, को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर कथित रूप से लूटा गया सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट