महासमुन्द

महासमुंद के रास्ते ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 9 लाख का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार
23-Apr-2026 4:52 PM
महासमुंद के रास्ते ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा 9 लाख का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 23 अप्रैल। ओडि़शा के फुलवारी गांव से 43 किलो गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे कार सवार 2 लोगों को कोतवाली पुलिस ने महासमुंद कचहरी चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा है।

मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा  से छग की ओर गांजा का परिवहन हो रहा है। सूचना पर कोमाखान पुलिस ने टेमरी नाका के के पास उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी तेज तो गति से वाहन चलाकर भाग निलकने में कामयाब हो गए। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस महासमुंद को दी गई। कोतवाली पुलिस व एंटी नारकोटिक्स की टीम ने बरोंडा चौक के पास घेराबंदी कर वाहन के आने का इंतजार किया।

कुछ देर बाद उक्त वाहन आते दिखा। जिसे रोकने का प्रयास करने पर आरोपी बरोंडा चौक से बीटीआई मार्ग की ओर कार मोड़ दिया। वहां से वापस शास्त्री चौक से जिला सहकारी बैंक होते हुए कार को टाउन हॉल से कचहरी चौक की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान पुलिस उसे कचहरी चौक के पास घेराबंदी कर पकडऩे में सफल रही।

21 अप्रैल की रात 10 बजकर 5 मिनट में उक्त कार की तलाशी लेने पर उक्त कार में खाकी कलर के 42 पैकेटों में टेपिंग किया हुआ 43 किलो 120 ग्राम गांजा मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्यामल वसंत वासनिक तथा दानिस अंसारी दोनों निवासी नागपुर महाराष्ट्र बताया। आरोपियों ने बताया कि उक्त गांजा को ग्राम फुलवारी ओडि़शा निवासी रोनीत से खरीद कर आलम अंसारी नागपुर महाराष्ट्र के पास बिक्री करने के लिए ले जा रहे थे।

पुलिस ने 43 किलो 120 ग्राम गांजा कीमती 8 लाख 80 हजार रुपए, परिवहन में प्रयुक्त होंडा सिटी कार कीमती 3 लाख रुपए, 2 स्मार्ट फ ोन कीमती 20 हजार बरामद कर आरोपियों को धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट