महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार चाकू लहराकर अलग-अलग मामले में दहशत फैलाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पहला मामला कोतवाली महासमुंद की है जिसमें 20 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर संजय कानन गार्डन के पास लोगों को आतंकित कर रहा है। उक्त सूचना पर बताये गये स्थान पर घेराबंदी आरोपी भारत साहू उर्फ शूटर वार्ड नं 02 इमलीभांठा महासमुंद को एक चाकू के साथ पकड़ा गया।
इसी तरह दूसरे मामले में थाना तुमगांव के तहत मुखबिर की सूचना पर 21 अप्रैल को ग्राम भोरिंग चौक तुमगांव में अमन ढाबा के पास हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डराते धमकाते योगेश साहू टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर को एक काले रंग के लोहे का धारदार हथियार चाकू समेत हिरासत में लिया गया।


