महासमुन्द

कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद में 02 परामर्शदाता की भर्ती, 8 तक आवेदन
21-Apr-2026 6:11 PM
कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद में 02 परामर्शदाता की भर्ती, 8 तक आवेदन

महासमुंद, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ कुटुम्ब न्यायालय नियम 2007 के अधीन कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद (लिंक कोर्ट सरायपाली) के लिए 02 परामर्शदाता की भर्ती हेतु 1 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद ने बताया कि उक्त पद हेतु आवेदन की तिथि में वृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 8 मई 2026 शाम 5:0 बजे तक निर्धारित की गई है।
इच्छुक स्थानीय नागरिक (बसना-सरायपाली क्षेत्रीय निवासी) अंतिम तिथि तक कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय महासमुंद में पंजीकृत डाक या सीधे कार्यालयीन समय पर बंद लिफाफा में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय महासमुंद के वेबसाईट द्धह्लह्लश्चह्य://द्वड्डद्धड्डह्यड्डद्वह्वठ्ठस्र.स्रष्शह्वह्म्ह्लह्य.द्दश1.द्बठ्ठ/ पर अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है।
 


अन्य पोस्ट