महासमुन्द

सूने घर का ताला तोड़ नगदी-जेवर पार
21-Apr-2026 5:16 PM
सूने घर का ताला तोड़ नगदी-जेवर पार

महासमुंद, 21अप्रैल। तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा में अज्ञात चोर ने सोमवार की शाम लगभग साढ़े 5 बजे सूने घर का ताला तोडक़र नगदी सहित ढाई लाख रूपए के सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घोघरा निवासी टेमन साहू के घर पर यह चोरी हुई है। टेमन प्रतिदिन की तरह काम पर गया था। वहीं, उसका पुत्र झलप के एक दुकान में काम करता है। टेमन की पत्नी घर पर अकेली थी। कल गांव में साप्ताहिक बाजार भी था। टेमन की पत्नी शाम साढ़े 5 बजे घर में ताला लगाकर बाजार चली गई थी।  आधे घंटे बाद वापस लौटी तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे 10 हजार रुपए नगदी सहित 2.40 लाख के सोने-चांदी के जेवर अज्ञात ने चोरी चली गई थी। मामले की सूचना तेंदुकोना थाने में दी गई। पुलिस में घोघरा पहुंचकर जांच की। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल अपराध दर्ज नहीं हुआ है।


अन्य पोस्ट