महासमुन्द

हज यात्रा पर जा रहीं शिक्षिका को विदाई दी
20-Apr-2026 6:44 PM
हज यात्रा पर जा रहीं शिक्षिका को विदाई दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 20 अप्रैल। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला, कसहीबाहारा की शिक्षिका तबस्सुम शेख को हज यात्रा के लिए विद्यालय परिवार की ओर से विदाई दी गई। इस दौरान शाल, श्रीफल और शुभकामना पत्र भेंट किया गया।

संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने कहा -हम सभी की ओर से आपको हज यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हैं, यह पावन यात्रा आपके जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे। आपके सकुशल लौटने की कामना करते हैं।

इस अवसर पर मिडिल स्कूल के शिक्षक दिलीप कुमार पटेल, प्राथमिक शाला कसहीबाहारा के प्रधान पाठक हितेश पटेल, सहायक शिक्षक संतोष साहू ने उपहार भेंट किया तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी तबस्सुम शेख को शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट