महासमुन्द
महासमुंद,19 अप्रैल। महासमुंद जिले के बुंदेली चौकी क्षेत्र के ग्राम सुईंनारा में अज्ञात व्यक्ति घर में अकेली बच्ची को बरगलाकर 25 हजार रुपए ले भागा। प्रार्थी सदानंद चक्रधारी ने घटना की सूचना बुंदेली चौकी में दी। पश्चात तेंदुकोना थाने में अज्ञात के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रार्थी सदानंद चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल को वह 9.40 बजे खाद लेने सोसायटी नवागांव कला गया था। इस दौरान उसकी बच्ची रिया चक्रधारी घर पर अकेली थी। तभी एक अज्ञात आरोपी आया और बच्ची को पिता का नाम पूछा। कहा कि तुम्हारे पिता ने सीमेंट खरीदा है, उससे पैसा लेना है।
बच्ची ने घर पर कोई नहीं होने व पेटी की चाबी दादी ले गई है कहा तो अज्ञात आरोपी कुछ देर के लिए बाहर गया और कुछ देर बाद आकर तुम्हारी दादी ने पेटी केा ताला तोडऩे कहा है, कहते हुए कुल्हाड़ी से पेटी का ताला तोडक़र उसमें रखे 25 हजार रुपए लेकर भाग निकला। प्रार्थी वापस अपने घर आया तो उसे घटना की जानकारी मिली।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 305, 332 सी बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


