महासमुन्द

महासमुंद विधायक पश्चिम बंगाल विस चुनाव में कर रहे प्रचार
19-Apr-2026 10:49 PM
महासमुंद विधायक पश्चिम बंगाल विस चुनाव में कर रहे प्रचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अप्रैल
। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रभार क्षेत्र बोलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बोलपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा हुई। इस सभा में बतौर विधानसभा प्रभारी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी शामिल हुए। सभा में योगी आदित्यनाथ ने आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि भयमुक्त पश्चिम बंगाल बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाए। इससे राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और हिंसा, अपराध खत्म होगी।


अन्य पोस्ट