महासमुन्द

सडक़ों पर धूप का कफ्र्यू, महासमुंद में पारा 43 पार, 2 दिनों में 44 पहुंचने की आशंका
19-Apr-2026 10:38 PM
सडक़ों पर धूप का कफ्र्यू, महासमुंद में पारा 43 पार, 2 दिनों में 44 पहुंचने की आशंका

दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार से चहल-पहल गायब
‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
महासमुंद, 19 अप्रैल
। महासमुंद जिला मुख्यालय तथा आसपास का क्षेत्र इस वक्त भीषण गर्मी से तप रहा है। लगातार दूसरे दिन कल शनिवार को यहां का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक रहा। फलस्वरूप पूर्वान्ह से शाम तक लू का कहर जारी रहा। बाजार और सडक़ों पर सन्नाटा रहा। आज भी लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है। आज रविवार और कल सोमवार को इसके 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
यहां सुबह 9-10 बजे से लेकर शाम 5-6 बजे तक गर्म हवाएं चल रही हैं। खासकर 12 बजे से शाम 4 बजे तक शहर तक हवा बेहद गर्म होती हैं। शाम 5 बजे के बाद से ही सडक़ और बाजारों में रौनक दिखती है। आने वाले दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले सप्ताह भर तापमान में एक-दो दिन मामूली गिरावट हो सकती है।
कल सोमवार को भी 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा। जो अप्रैल माह में इन दिनों का सर्वोच्च स्तर है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है।


अन्य पोस्ट