महासमुन्द

हजारों हितग्राही खाद्यान्न पाने से वंचित - अंकित
18-Apr-2026 4:32 PM
हजारों हितग्राही खाद्यान्न पाने से वंचित - अंकित

पिथौरा, 18 अप्रैल। कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने आरोप लगाया है कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राशन दुकानों को 20 मार्च तक खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। इसके बाद 21 मार्च को सॉफ्टवेयर अपडेट कर वितरण प्रक्रिया लॉक कर दी गई, जिसके कारण महासमुंद जिले की 593 उचित मूल्य दुकानों में निर्धारित समय में खाद्यान्न का पूरा वितरण नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि लगभग 15 प्रतिशत, यानी करीब 47,238 हितग्राहियों को खाद्यान्न नहीं मिल पाया। उनके अनुसार, इससे इन हितग्राहियों को अप्रैल का राशन भी नहीं मिल पाने की स्थिति बन सकती है।  अंकित बागबाहरा ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए शासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर जिला कार्यालय का घेराव किया जाएगा।


अन्य पोस्ट