महासमुन्द
मां की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा
18-Apr-2026 3:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18अप्रैल। तहसील सरायपाली के ग्राम पैकिन में शुक्रवार को एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जहां समाज की रूढिय़ों को पीछे छोड़ते हुए एक बेटी ने अपनी माता का अंतिम संस्कार किया।
पैकिन निवासी स्व.मंजुलता पंडा का 17 अप्रैल को निधन हो गया। मंजुलता पंडा का कोई पुत्र न होने के कारण उनकी बेटी श्रुति पंडा ने न केवल अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया, बल्कि श्मशान घाट में विधि-विधान के साथ चिता को मुखाग्नि भी दी।
इस कार्य में उन्होंने अपने मामा पक्ष का सहयोग लिया। वहां उपस्थित लोगों ने श्रुति के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में बेटियां भी बेटों से कम नहीं हैं। यह घटना समाज के लिए एक बड़ी प्रेरणा है कि बेटियां भी अंतिम संस्कार की उतनी ही अधिकारी हैं जितने बेटे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


