महासमुन्द

यूपी के ईंट भट्टे में 6 माह रखा बंधक, 2 गिरफ्तार
18-Apr-2026 3:29 PM
यूपी के ईंट भट्टे में 6 माह रखा बंधक, 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अप्रैल।
अधिक रुपए देने का लालच दे कर उत्तर प्रदेश के ईंट भट्टों में बंधक बनाकर प्रताडि़त करने के आरोप में बागबाहरा पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि वो ग्रामीणों को अधिक पैसों का प्रलोभन देकर दूसरे राज्यों में ले जाकर उन्हें बंधक बना लेते थे।

बागबाहरा पुलिस ने उत्तरप्रदेश के ईंट भ_ों में एक युवती को 6 महीने तक बंधक बनाकर प्रताडि़त करने वाले दो बिचौलियों को जेल भेजा है।
 पुलिस के अनुसार बागबाहरा निवासी 20 वर्षीय पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम देवरी के शांताराम साहू और तोरण प्रजापति ने उसे अधिक पैसे कमाने का सपना दिखाया था। आरोपियों ने उसे 35 हजार रुपए एडवांस दिए और उत्तर प्रदेश के एक ईंट भ_े पर ले गए।
पीडि़ता ने अपनी शिकायत में बताया है कि 10 अक्टूबर 2025 से 11 अप्रैल 2026 के बीच उसे वहां बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उससे दिन-रात कड़ी मजदूरी कराई गई। समय पर खाना न देना और विरोध करने पर शारीरिक प्रताडऩा मामले में ग्राम देवरी का भ_ा सरदार शांताराम साहू एवं तोरण प्रजापति के खिलाफ कोमाखान थाने में मामला दर्ज कर धारा 143-1क, 3-5 के तहत दोनों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।
 महासमुंद पुलिस नागरिकों से अपील की है कि बाहरी राज्यों में काम दिलाने के नाम पर लुभावने वादों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


अन्य पोस्ट