महासमुन्द

गर्मी बढ़ते ही मटकों की मांग बढ़ी, कीमत में इजाफा
18-Apr-2026 3:27 PM
गर्मी बढ़ते ही मटकों की मांग बढ़ी, कीमत में इजाफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 अप्रैल।
तापमान बढऩे के साथ ही शहर में मिट्टी के घड़ों की बिक्री बढ़ गई है। बड़ी संख्या में घड़े बाजार में उपलब्ध हैं और लोग उनकी खरीदारी कर रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कीमत में लगभग 20 रुपये की वृद्धि हुई है। वर्तमान में एक घड़ा करीब 150 रुपये में बिक रहा है।
घरों में रेफ्रिजरेटर होने के बावजूद कई लोग मटके का पानी उपयोग कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट