महासमुन्द

5 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
17-Apr-2026 4:25 PM
 5 लाख का गांजा जब्त,  दो तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17अप्रैल। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और बसना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ओडि़शा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो अंतर जिला तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 किलो से अधिक गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पल्सर बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बसना पुलिस और टास्क फोर्स ने घेराबंदी की। संदिग्ध बाइक को रोककर जब सफेद प्लास्टिक बोरी की तलाशी ली गई, तो उसमें 10.100 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 5 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए दोनों आरोपी तखतपुर, जिला बिलासपुर के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी भोजराज उर्फ रामू ठाकुर टिकरीपारा तखतपुर, आकाश उर्फ  अक्कू ठाकुरटिकरीपाराए,तखतपुर से कुल 5.60 लाख की संपत्ति जब्त की है। गांजे के साथ तस्करी में उपयोग की गई पल्सर एनएस 125 बाइक कीमत 50 हजार रुपए और 2 मोबाइल फ ोन जब्त किए हैं।

कुल जब्त संपत्ति की कीमत 05 लाख 60 हजार रुपए है। आरोपियों के खिलाफ  थाना बसना में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 71 प्रकरणों में अब तक 4716.842 किलो 47 क्विंटल से अधिकद्ध गांजा जब्त किया जा चुका है।


अन्य पोस्ट