महासमुन्द

नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय-शुभ्रा
16-Apr-2026 3:22 PM
नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय-शुभ्रा

महासमुंद,16अप्रैल।  भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री  व वार्ड 29 की पार्षद शुभ्रा शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत करते हुए कहा कि यह अधिनियम भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है, जो करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज नारी शक्ति केवल एक विचार नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना तथा लखपति दीदी योजना के माध्यम से समूह की महिलाएं आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महिलाओं की नेतृत्व में बढ़ती भागीदारी से विकास अधिक संतुलित, समावेशी और टिकाऊ होगा।


अन्य पोस्ट