महासमुन्द
महासमुंद, 15 अप्रैल। भंवरपुर चौकी में 50 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती 10 हजार रुपए के साथ एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ग्राम कलमीदादर का एक व्यक्ति कुमार सिंह सिदार अपने घर में अवैध शराब बिक्री हेतु रखा था। सूचना पर तत्काल पुलिस वहां पहुंची तथा उनके कब्जे से 50 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शराब बेचते एक पकड़ाया
महासमुंद,15 अप्रैल। महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने ग्राम आंवलाचक्का में कोंदा दूकान के पास शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 30.60लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार बीते 12 अप्रैल को ग्राम आंंंंंंंंंंंंंंंंंंंवलांंंंंंंंं चक्का में कोंदा दूकान के पास रतिराम सिदार को पीले रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर अंग्रेजी शराब 167 नग प्रत्येक में 180 एमएल भरी हुई सील बंद जुमला 30.060 लीटर कीमती 20 हजार 040 रुपए के साथ पकड़ा गया। धारा 34-2 आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।