महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15अप्रैल। डा. भीमराव अंबेडकर जयंती अवसर पर कल भाजपा शहर मंडल ने वार्ड 7 नयापारा और तुमगांव चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने इस अवसर पर एक अपील कि बाबा साहब को माला पहनाना तभी सार्थक है, जब हम उनके शिक्षित बनो और संगठित रहो के मंत्र को अपने जीवन में उतारें और एक समरस समाज की नींव रखें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि बाबा साहब ने केवल कानून की किताब नहीं लिखी, बल्कि हर वंचित के स्वाभिमान की गाथा लिखी है। उनका जीवन हमें सिखाता है कि संघर्ष से ही बदलाव संभव है। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका ने कहा कि बाबा साहब के सिद्धांतों को पार्टी की प्रेरणा बताया।
उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवी चंद राठी, एम आर विश्वनाथन, उत्तरा प्रहरे, भाजपा पिछड़ा वर्ग महासमुंद जलाध्यक्ष पवन पटेल, महेंद्र जैन, जनक लाल, मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, अग्रज शर्मा, प्रकाश शर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं पार्षद पीयूष साहू, सहसंयोजक एवं पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, पार्षद सीता डोंडेकर, पार्षद धनेश्वरी सोनवानी, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, पार्षद माखन पटेल, पार्षद प्रतिनिधि राजू चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि हफिज कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि धनीराम यादव, पार्षद प्रतिनिधि सोनाधर सोनवानी, जनपद सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, जनपद सदस्य निधि लोकेश चंद्राकर, भाजपा नेता हनीष बग्गा आदि उपस्थित थे।


