महासमुन्द
महासमुंद, 14 अप्रैल। महासमुंद जिले के कोचर्रा गांव में गाली गलौज-मारपीट कर प्राणघातक हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा विधि से संघर्षरत 2 बालकों को बाल न्यायालय भेजा गया है। मामला 4 दिसंबर 2025 की है।
मोबाइल ले जाने की बात को लेकर प्रार्थी प्रीतम ध्रुव को रामकुमार यादव व उसके पुत्र ने गाली गलौज कर लात मुक्के से मारपीट की थी। रामकुमार यादव का लडक़ा अपचारी बालक ने सब्जी काटने वाले चाकू से प्रीतम ध्रुव को हत्या करने की नीयत से उसके पीठ में प्राण घातक हमला कर जख्मी कर दिया था।
जिस पर प्रार्थी भागीरथी ध्रुव ग्राम कोचर्रा थाना पिथौरा की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी व अपचारी बालक फरार चल रहे थे।
कल 13 अप्रैल को आरोपी रामकुमार यादव व अपचारी बालकों से पूछताछ करने पर प्रीतम ध्रुव के साथ चाकू से प्राणघातक प्रहार करना बताया और अपचारी बालकों द्वारा घटना में प्रयुक्त एक सब्जी काटने वाली चाकू को पेश करने पर जब्त किया गया।
आरोपी रामकुमार यादव कोचर्रा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द द्वारा अपराध कबूल करने पर 13 अप्रैल को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया तथा दो अपचारी बालकों को बाल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर के विधि सम्मत कार्रवाई की गई।


