महासमुन्द

मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा तैयारी टेस्ट
14-Apr-2026 4:31 PM
मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा तैयारी टेस्ट

महासमुंद,14अप्रैल। मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को ध्यान में रखकर नवकिरण अकादमी में 04 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत कल चौथा एवं अंतिम मेगा टेस्ट आयोजित किया गया। जारी विज्ञप्ति में जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी डी.बसंत साव ने जानकारी दीहै कि 4 टेस्ट सीरीज के अंतर्गत आयोजित यह अंतिम मेगा टेस्ट मेगा टेस्ट.04 मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के संपूर्ण पाठ्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। इस टेस्ट में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न शामिल किए गए। जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग भारत का इतिहास, भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, समसामयिक घटनाएं, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान एवं कंप्यूटर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सम्मिलित किया गया। 
 


अन्य पोस्ट