महासमुन्द

पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
14-Apr-2026 4:23 PM
पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

महासमुंद,14अप्रैल। अब शीघ्र ही भलेसर रोड स्थित मुक्तिधाम में आने वाले नागरिकों को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा। नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू की विशेष प्रयास से मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण, गार्डनिंग कार्य तथा शवदाह के लिए नवीन शेड निर्माण कार्य प्रगति पर है। उक्त कार्य का रविवार को पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्व कार्य कार्य हुए समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि अंतिम संस्कार में शामिल होने आने वाले नागरिकों को बेहतर वातावरण प्रदान करने विशेष रूप से यह कार्य कराए जा रहे हैं। नवीन शेड बनने से बारिश के दिनों में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।


अन्य पोस्ट