महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 14 अप्रैल। अतिक्रमण तोडऩे के बाद लहरोंद ग्राम पंचायत द्वारा मलवा हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा जेसीबी में तोडफ़ोड़ कर वापस भगाने की खबर प्रकाशन के बाद सोमवार की शाम स्थानीय तहसीलदार मनीषा देवांगन द्वारा पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंच कर मलवा साफ करवाया। ज्ञात हो की ग्रामीणों द्वारा त्यौहार के मद्देनजर ग्राम पंचायत से अनुरोध कर मलवा हटवाया जा रहा था।
ज्ञात हो कि विगत 10 अप्रैल को ग्राम के खसरा नंबर 113/1 की 5 डिसमिल जमीन में एक ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण कर अपना मकान बनवा लिया गया था। जिसकी शिकायत पंचायत द्वारा करने के बाद प्रशासन द्वारा सख्ती से निर्माण को तोड़ा गया था, परन्तु अब उक्त निर्माण का मलवा ग्राम पंचायत हटवाना चाहती थी जिसे बल पूर्वक कब्जे धारी रोक रहा था इसकी भी शिकायत तहसीलदार के पास की गयी थी जिसे कल मलवा हटाकर मामला समाप्त कर दिया गया। ग्राम सरपंच जयश्री अनिल सोई, घनश्याम तिवारी, राजेश रात्रे,जीवराखन साहू, सुखसिंह दीवान,राजेश कश्यप, पुष्पम यादव एवं दिनेश सहित ग्रामीणों नें प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।


