महासमुन्द

जुआ खेलते भाजपा पार्षद सहित 4 पकड़ाए
14-Apr-2026 2:41 PM
जुआ खेलते भाजपा पार्षद सहित 4 पकड़ाए

महासमुंद,14अप्रैल। बसना नगर में पुलिस ने सरकारी परिसर में चल रहे जुआ अड्डे से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  इसमें एक भाजपा पार्षद शामिल है।

मुख्य मार्ग गौरव पथ पर व्यवहार न्यायालय के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय में दबिश देकर पुलिस ने जिन 3 लोगों को हिरासत में लिया है,उनमें एक भाजपा पार्षद मो. मुजम्मिल कादरी , सुशील कुमार अग्रवाल, गुल्लू खान और संजीत कुमार राज शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते, चार मोबाइल फोन और 26 हजार 10 रुपए नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ  जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


अन्य पोस्ट