महासमुन्द
सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा प्रवेश किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 14 अप्रैल। भाजपा का गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के नेतृत्व में गिरना पहुंची भाजपा टीम के सामने ग्राम सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीणों ने भाजपा प्रवेश किया। इसके पहले ग्राम के चौक में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
गांव चलो, घर-घर चलो अभियान के तहत भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के नेतृत्व में एक टीम ग्राम गिरना पहुंची। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की और ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। यह भी कहा गया कि जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, उनकी समस्याओं को संबंधित विभागों के माध्यम से उठाया जाएगा। कार्यक्रम के बाद कुछ ग्रामीणों ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। इस पर शंकर अग्रवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।
भाजपा में शामिल होने वालों में ग्राम सरपंच देवमोती बरिहा, जोगेंद्र बरिहा, सुरेश बरिहा, संतोष, राजू, लोकनाथ, कला बाई, बिहारी, राजकुमार बरिहा, गजानन बरिहा सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।


