महासमुन्द

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई
13-Apr-2026 2:54 PM
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 13 अप्रैल। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के आह्वान पर एफसीआई चौक बागबाहरा में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक सुधार, शिक्षा के प्रसार और समानता के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले ने समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए कार्य किया, जो आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें गिरीश पटेल (उपाध्यक्ष, प्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस) और ताराचंद सोनवानी (जिला सचिव, महासमुंद) शामिल रहे।

इसके अलावा उमेश साहू, गिरवर साहू, लखन नायक, कैलाश दीप, किशोर दीप, भूषण नायक, छोटू यादव, तुषार बेहेरा, प्रदीप पटेल, संतोष दीवान, खिलावन दीवान, मनीष यादव, अरुण चक्रधारी, योगेश ठाकुर, संजय बघेल, हरि मत बेहेरा एवं डिकेश्वर निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।


अन्य पोस्ट