महासमुन्द

बूथ कमेटी-पंचायत कमेटी-वार्ड कमेटी के गठन की समीक्षा बैठक
12-Apr-2026 10:19 PM
बूथ कमेटी-पंचायत कमेटी-वार्ड कमेटी के गठन की समीक्षा बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 अप्रैल।
संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ कमेटी, पंचायत कमेटी तथा वार्ड कमेटी के गठन की समीक्षा बैठक कांग्रेस भवन महासमुंद में आहुत हुई। यह बैठक महासमुंद विधानसभा स्तरीय थी जिसमें तीनों ब्लॉक के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ और पंचायत स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन की प्रक्रिया की समीक्षा करना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना था।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुसार सभी जिलों को तय समय सीमा के अंदर पंचायत और बूथ स्तर की सभी कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में विधायक यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत बूथ संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता का आधार बनेगा।

विधायक श्री यादव ने कहा की आप सभी को यह जानकर बहुत खुशी होगी कि महासमुंद बूथ गठन के मामले में वर्तमान में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। यह आपकी टीम की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। निश्चित रूप से यदि आप और आपकी पूरी टीम इसी तरह पुरजोर मेहनत जारी रखती है, तो 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर हम प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर सकते है। उन्होंने जन समस्याओं के समाधान में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी का भी आह्वान किया।
समीक्षा बैठक के दौरान अपने-अपने ब्लॉक में बूथ कमेटी तथा पंचायत कमेटी का गठन पूर्ण कर चुके कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज सिन्हा तथा बागबाहरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा तीकेश्वर दारा साहू, मायाराम टंडन तथा गजाधर धीवर का अपने-अपने सेक्टर में बूथ तथा पंचायत कमेटी का गठन पूर्ण के लिए सम्मान किया गया।
 बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, जिला प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर आदि ने भी संबोधित किया।


अन्य पोस्ट