महासमुन्द

रामायण सम्मेलन
12-Apr-2026 8:37 PM
रामायण सम्मेलन

महासमुंद,11 अप्रैल। कल सिरपुर क्षेत्र स्थित अमलोर गांव में रामायण सम्मेलन का आयेजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव संजय यादव थे।

उन्होंने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण हमारी जिंदगी को सरल बनाने वाला एक ऐसा ग्रंथ है जो इंसान को मर्यादा में जीवन जीना सिखाता है। सिखाता है कि हमारे सामाजिक-पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्य क्या हैं। सादगी और तेज से परिपूर्ण श्रीराम चंद्र जी का चेहरा जिसने भी जी भरकर देखा हो, उसे समझ में आता है कि बड़े से बड़ा कष्ट का निवारण शांत रहकर संभव है। इस अवसर पर सैकड़ों की तादात में ग्रामीण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट