महासमुन्द

भाजपा का बूथ चलो अभियान
12-Apr-2026 8:29 PM
भाजपा का बूथ चलो अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 अप्रैल। गुरुवार को महासमुन्द स्थित इमली भांठा वार्ड क्रमांक 2,3 तथा 10 में बूथ चलो अभियान कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चन्द्राकर ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य प्रत्येक बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच सुनिश्चित करना और आम नागरिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करना है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा भविष्य की नीतियों की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाएंगे।

गरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि बूथ चलो अभियान का प्रमुख उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करना,नए मतदाताओं को जोडऩा तथा अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है। महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुधा साहू ने कहा कि यह सिर्फ  एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रतीक है।

 भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष् मुन्ना साहू ने कहा कि जन आकांक्षाओं को समझते हुए समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री मनीष बंसल, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, कार्यक्रम प्रभारी सुनैना ठाकुर, एम आर विश्वनाथन, हनीश बग्गा, सुजाता विश्वनाथन, प्रभा साहू, मधु यादव, सुधा साहू, दिनेश बेहरा, गोविन्द ठाकुर, पप्पू ठाकुर, नंदू जलक्षत्री,रोशन बग्गा, उषा पाल, वैभव तोमर, शरद मराठा, ज्ञानेश्वरी सार्वा, पुष्पलता सिन्हा, दुर्गा चंद्राकर आयुष दुबे हरेंद्र सिंह उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट