महासमुन्द

5 करोड़ के अवैध गांजा को नष्ट किया
12-Apr-2026 3:00 PM
5 करोड़ के अवैध गांजा को नष्ट किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 अप्रैल।
महासमुन्द पुलिस ने शनिवार को जिले के विभिन्न थानों से जब्तशुदा 996.660 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण शासन के गाईड लाइन के अनुरूप किया। नष्ट किये गये गांजे की कुल कीमत 5 करोड़, 2 लाख,50 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी विज्ञप्ति में जानकारी दी गई है कि महासमुन्द जिले के थाना कोमाखान में तीन अलग-अलग एनडीपीएस एक्ट के दर्ज प्रकरणों में जब्त 996.660 किलो 9 क्विं. 96 किलो 660 ग्राम बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण की कार्रवाई  11 अप्रैल को बालाजी प्लॉन्ट बेलसोण्डा, महासमुंद में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सदस्य जिला आबकारी अधिकारी के समक्ष भौतिक सत्यापन के बाद किया गया।
 इस नष्टीकरण की कार्रवाई में महासमुन्द जिले के थाना कोमाखान में वर्ष 2025 का एक व वर्ष 2026 के दो सहित कुल तीन एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण शामिल हैं।


अन्य पोस्ट