महासमुन्द

संवाद पोर्टल: अब तक 31 मामलों में की कार्रवाई
11-Apr-2026 4:08 PM
संवाद पोर्टल: अब तक 31 मामलों में की कार्रवाई

महासमुंद,11अप्रैल। महासमुंद पुलिस का संवाद शिकायत हेल्प डेस्क पोर्टल के सूचना और शिकायत पर लगातार कार्रवाई जारी है। संवाद पोर्टल में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अब तक 31 मामलों में की कार्रवाई हुई है। इनमें 20 प्रकरण आबकारी एक्ट की है जिसमें 657 लीटर शराब जप्त हुए हैं और 3 ढाबों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा 5 जुआ, एक सट्टा, एक प्रकरण गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवम 02 प्रकरण अवैध रूप से डीजल संग्रहण के हैं। साथ ही 2 आम्र्स एक्ट की कार्रवाई हुई है। जिसमें 29 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।  पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने जिले के लोगों से अपील की है कि संवाद पोर्टल का उपयोग करें। उन्होंने गुप्त सूचना प्रदाताओं को धन्यवाद दी है तथा अपील की है कि वे संवादश् हेल्प डेस्क व्हाट्सएप्प नंबर 9479229939 को अपने मोबाइल में सेव करें और अपने आसपास हो रही किसी भी संदिग्ध या अवैधानिक गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।’


अन्य पोस्ट