महासमुन्द

नाइट क्रिकेट स्पर्धा में ग्रीन टीम बनी विजेता
11-Apr-2026 3:13 PM
नाइट क्रिकेट स्पर्धा में  ग्रीन टीम बनी विजेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 11 अप्रैल। पिथौरा क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के फइनल मुकाबले में ग्रीन टीम ने खि़ताबी जीत दर्ज की।

 ज्ञात हो कि  4 अप्रैल से आयोजित पीसीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का  समापन 10 अप्रैल को शहीद भगत सिंह खेल मैदान में आयोजित किया गया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि हेमलता निषाद पार्षद, अध्यक्षता गौरव चंद्राकर पिथौरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजा बाबू, एवं खिलेश्वरी यादव मौजूद थे। फाइनल मुकाबले में ग्रीन और ब्लू टीम के बीच मुकाबला हुआ।

     क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति के कौशल दास मानिकपुरी ने बताया -टूर्नामेंट पिछले 10 दिनों से जारी था। जिसमें जिले भर की चार टीमों ने कुल सात मैच खेले। फाइनल मुकाबले में ग्रीन टीम विजेता रही। विजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में सभी ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और खिलाडिय़ों में खासा उत्साह रहा।

समापन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित हेमलता निषाद ,गौरव चंद्राकर अन्य अतिथियों ने खिलाडिय़ों से भेंट की  और आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। पिथौरा जैसे छोटे से क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से खेलों को बढ़ावा मिलता है। जिसमे खिलाडिय़ों में खेलों के प्रति जागरूकता आती है।

इस मौके आयोजक समिति से कौशल दास मानिकपुरी,सुरेश ठाकुर शैलेंद्र सिन्हा,चिरंजीव सिन्हा,अविनाश पटेल ,रोमन साहू, राजेश चौधरी,दिनेश साहू,रमेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट