महासमुन्द

उचित मूल्य सह गोदाम निर्माण का भूमिपूजन
10-Apr-2026 3:50 PM
उचित मूल्य सह गोदाम निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,9 अप्रैल। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत गोपालपुर को राशन दुकान और अनाज भंडार गोदाम की सौगात जनपद सदस्य सुधा चंद्राकर ने दी है।  गोपालपुर कुल 3 आश्रित गावों से मिलकर बना एक पंचायत है। यहां बरसों से राशन दुकान और अनाज भंडार गोदाम कभी समाजिक भवन तो कभी स्कूल भवन में संचालित था। खासकर बरसात-गर्मी के दिनों में राशन लेने के लिए लोगों को बाहर में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। अनाज भंडारण हेतु भी जगह की समस्या थी।

कई बार यहां के  राशन दुकान में चोरी की घटनाएं भी हुईं। मुस्की-गोपालपुर के ग्रामीणों की मांग पर गोपालपुर पंचायत को 11. 74 लाख रुपए की मंजूरी मिली है।  कल इस उचित मूल्य सह गोदाम निर्माण का भूमिपूजन स्थानीय जनपद सदस्या सुधा योगेश्वर चन्द्राकर के मुख्य आतिथ्य और पूर्व जनपद सदस्य योगेश्वर चंद्राकर, सरपंच भुनेश्वर ध्रुव, संतोष साहू, श्याम लाल यादव, रामनरायण, भूखन साहू, जितेंद्र, चतुर, पंच, देवा, रजऊ, इंजीनियर पुष्पांजलि एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


अन्य पोस्ट