महासमुन्द

एनएसयूआई स्थापना दिवस मना
10-Apr-2026 2:55 PM
एनएसयूआई स्थापना दिवस मना

महासमुंद,10अप्रैल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के स्थापना दिवस के अवसर पर कल कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से खल्लारी विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, प्रभारी हितेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर,पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर,पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री अमरजीत चावला,दाऊलाल चंद्राकर,मोहित ध्रुव, हीरा बंजारे, भरत ठाकुर, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेश चंदन साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमीत चावला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अन्नू चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन साहू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट