महासमुन्द

छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार
09-Apr-2026 6:07 PM
छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार

महासमुंद, 9 अप्रैल। पुलिस चौकी भंवरपुर थाना बसना पुलिस ने ग्राम बनडबरी क में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने 1.36 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति भी जब्त की है।
पुलिस को 7 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट पत्ती जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में मौके पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 9 आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 12,300 रुपए नकद, लगभग 30 हजार रुपए के 8 मोबाइल और लगभग 94 हजार रुपए के 6 पुरानी बाइकें जब्त की। इसके अलावा 52 पत्ती ताश और जुए से संबंधित अन्य सामग्री भी बरामद की गई।


अन्य पोस्ट