महासमुन्द

बाइकें भिड़ीं, एक मौत, 2 जख्मी
08-Apr-2026 5:04 PM
बाइकें भिड़ीं,  एक मौत, 2 जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,8अप्रैल। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 स्थित ग्राम सिंघनपुर के पास मंगलवार सुबह रांग साइड तेज रफ्तार बाइक चालक युवक और एक अन्य बाइक में अपनी दिशा में आ रहे पति-पत्नी की बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। रांग साइड चला रहे बाइक का चालक ठोकर मारकर स्वयं गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार भोला कुर्रे पिता भागीरथी कुर्रे एवं उसकी पत्नी सुनीता कुर्रें ग्राम दर्राभांठा मोटर साइकिल से सरायपाली से बसना से आ रहे थे। वे बैगनडीह मार्ग के पास पहुंचे थे कि सिंघनपुर की ओर से रांग साइड मोटर साइकिल को तेज रफ्तार चलाते हुए हितेश कुंवर पिता राम प्रसाद कुंवर केहरपुर बम्हनी ने पति-पत्नी सवार मोटर साइकिल को ठोकर मार दी।  घटना की जानकारी मिलने पर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया। जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने हितेश कंवर को मृत घोषित कर दिया।,वहीं भोला कुरें एवं उसकी पत्नी सुनीता कुर्रे दोनों का इलाज कराने उनके परिजन बसना के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां भोला राम कुर्रे का एक्सरे करवाया गया। परिजन अपने घर में ही भोला एवं उसकी पत्नी का इलाज कराने की बात कह कर अस्पताल से घर चले गए। दूसरी ओर हितेश की दुर्घटना की जानकारी मिलते हितेश के परिजन केहरपुर से बसना अस्पताल पहुंचे। ाटना की जानकारी बसना थाने में दी गई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बताया गया कि हितेश तमिलनाडु से कुछ दिनों पहले ही वह घर आया हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना करने में जुटी है।


अन्य पोस्ट