महासमुन्द

देशी शराब संग युवक पकड़ाया
08-Apr-2026 4:49 PM
देशी शराब संग  युवक पकड़ाया

महासमुंद, 8 अप्रैल। अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना सांकरा पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से शराब व स्कूटी कुल सहित 43600 रुपए की शराब बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को थाना सांकरा के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के गश्त में रवाना हुए थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी से शराब लेकर पिथौरा की ओर जा रहा है। सूचना की तस्दीक करते हुए टीम ने ग्राम बल्दीडीह स्थित साईं मंदिर के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर एक संदिग्ध युवक को रोका गया। जिसने पूछताछ में अपना नाम रोशन यादव  गिरना डुमरपाली, थाना पिथौरा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सुजुकी के फुटपैड के पास रखे नीले रंग के बैग से कुल 45 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई।

जब्त शराब की कीमती 3600 रुपए तथा स्कूटी की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही। लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

 पश्चात गवाहों के समक्ष कार्रवाई करते हुए शराब जब्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी रोशन यादव के विरूद्ध धारा 34-2 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


अन्य पोस्ट